देश

 पूर्व राष्ट्रपति ने की चुनाव आयोग की तारीफ, 

  नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निर्वाचन आयोग की तारीफ की है। दिल्ली में एक किताब के विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शानदार तरीके से पूरी हुई। पहले चुनाव आयुक्त से लेकर तत्कालीन आयुक्त (सुनील अरोड़ा) के कार्यकाल में भी संस्थान बेहतरीन काम कर रहा है। प्रणब मुखर्जी का बयान ऐसे समय आया है जब ज्यादातर विपक्षी दल चुनाव आयोग पर पक्षपाती होने का आरोप लगा रहे हैं। प्रणब ने कहा, तीनों आयुक्त कार्यपालिका द्वारा नियुक्त किए गए हैं और वे सभी अपना काम बढिय़ा तरीके से कर रहे हैं। आप उनकी आलोचना नहीं कर सकते। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, अगर लोकतंत्र आगे बढ़ा है तो इसका बहुत बड़ा श्रेय चुनाव आयुक्तों को जाता है, जिन्होंने अपना काम बखूबी किया। सुकुमार सेन से अब तक सभी ने अच्छा काम किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button