विधायक भावना बोहरा ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक भावना बोहरा ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
कवर्धा** रणवीरपुर। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने अपने निज निवास स्थित जनसेवा ही भावना – सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय), रणवीरपुर में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनना और उनका त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता के सुझाव और सहयोग से पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उनका संकल्प है कि विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




