देश

 बड़ी खबर : EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पूरी तरह सुरक्षित, चुनाव आयोग ने विपक्ष के दावों को किया ख़ारिज

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ईवीएम को लेकर नए सिरे से विवाद शुरू हो गया है| विपक्षी दलों के नेता ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ की कोशिश का दावा कर रहे हैं| कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम पर निगरानी रखने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है| वहीं चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों के दावों को खारिज किया है|

चुनाव आयोग ने कहा, ”गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर जो आरोप लगाए गए वो सही नहीं हैं| जिन ईवीएम का मतदान में इस्तेमाल हुआ है वो पूरी तरह सुरक्षित हैं| ”

गाजीपुर प्रशासन ने भी महागठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी के दावों को खारिज किया है| गाजीपुर प्रशासन ने ट्वीट कर कहा, ”ईवीएम को लेकर आशंकाएं निराधार हैं| ईवीएम 24×7 सीआईएसएफ की सुरक्षा में है| उम्मीदवारों को स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए अपने एजेंटों को रखने की अनुमति दी गई है|” इस ट्वीट को चुनाव आयोग ने रिट्वीट किया है|

Spread the love

Related Articles

Back to top button