देश

पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम बेंदा चिल्फी पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम बेंदा चिल्फी पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

डी, एन, योगी, एडीटर एन चीफ कबीर क्रांति

कवर्धा,कबीर क्रांति,आबकारी विभाग कवर्धा की कस्टडी में कल हुए बैगा नवयुवक हरिचंद्र के दुखद घटना के उपरांत आज उनके परिजनों से मिलने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ग्राम बेंदा चिल्फी पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त की,पीड़ित परिवार का विडिओ

श्री शर्मा ने कहा कि शासन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा नवयुवक के हत्या के मामले में गंभीर नहीं है कवर्धा विधायक व प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर दिनभर कवर्धा में रहने के उपरांत भी पीड़ित परिवार से मिलना भी उचित नहीं समझा,पीड़ित परिवार का विडिओ

वहीं दूसरी ओर प्रशासन सिर्फ निलंबित कर उच्च अधिकारियों को बचा रही है
उन्होंने मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी , उचित मुआवजा व आबकारी विभाग के दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर उनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की

प्रतिनिधि मंडल में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता डोनेश राजपूत प्रकाश धारवैया अनिरुद्ध मानिकपुरी हरीश यदु मुकेश केसरवानी भी साथ थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button