देशरायपुर

खाली अस्पताल देख भड़के घायल कलेक्टर, CMHO को दिए ये आदे

 

कवर्धा। कलेक्टर अवनिश शरण अपनी आँख में लगी चोट का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने देखा कि डॉक्टर और सारा स्टाफ वहां से नदारद थे। जिसके बाद कलेक्टर ने डॉक्टर्स समेत स्टाफ का 1 दिन का वेतन रोकने का आदेश दे दिया।

दरअसल मतदाता जागरूकता के तहत क्रिकेट मैच खेलते समय कलेक्टर को आँख के ऊपर चोट लग गयी जिसका इलाज कराने वव जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल से डॉक्टर्स सहित स्टाफ को नदारद पाकर भड़क गए और  CMHO के के गजभिये 8 डॉक्टर्स सहित 52 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दे दिया। इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वही इस बड़ी करवाई पर प्रशासन मौन है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button