
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर। 1 नवंबर को पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक भावना बोहरा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित विधायकगण, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़




