रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के तीन अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के तीन अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के संचालक अलेक्स पाल मेनन ने भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए निगम के तीन अधिकारी एवं कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश दिए हैं।

इनमें पिताम्बर राम यादव, प्रभारी कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी निगम विकास समिति जशपुर, शनिराम सुमन सहायक ग्रेड-2 जिला अंत्यावसायी निगम धमतरी एवं मानवेन्द्र चक्रवर्ती भृृत्य अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग शामिल हैं।

इस संबध में निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारी-कर्मचारियों को जिला सत्र न्यायालय दुर्ग ने 16 अप्रैल 2019 को वर्ष 1996 में हुए घोटाले के प्रकरण में विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाते हुए अर्थदड और एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button