कबीरधाम में जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली का भव्य स्वागत** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीरधाम में जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली का भव्य स्वागत**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा। वडनगर से वाराणसी जा रही जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली का कबीरधाम जिले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में 29 एवं 30 सितंबर को भव्य स्वागत किया गया। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसंपर्क, सेवा कार्य, वृक्षारोपण और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।
रैली का धवईपानी से स्वागत कर बंजारी मंदिर, बोड़ला और कवर्धा होते हुए आगे बढ़ाया गया। कवर्धा के सिग्नल चौक पर राउत नाचा, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
दूसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर भगुटोला में ‘सेवा वाटिका’ के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद रैली पोंड़ी, पांडातराई, हरि नाला और पंडरिया पहुंची, जहां बैगा नृत्य एवं राउत नाचा के साथ स्वागत किया गया। पंडरिया में समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं का सम्मान किया गया।
रैली कुकदूर और पोलमी होते हुए मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई। इस दौरान दाहोद सांसद जसवंत सिंह सुमन, प्रभारी अवधेश चंदेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


