कवर्ध कबीर ःः कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो किसी बीमारी से पीड़ित है तथा शासकीय कार्य संपादन करने में सक्षम नहीं है, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त करने हेतु विधि संगत कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को परिपत्र जारी कर कहा है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के संपादन हेतु अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये जाने पर अस्वस्थ्य होने के कारण निर्वाचन से मुक्त रखे जाने हेतु आवेदन पत्र भेजा जा रहा है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो किसी बीमारी से पीड़ित है तथा शासकीय कार्य संपादन में सक्षम नहीं है, उन्हें छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर रायपुर द्वारा 25 अप्रैल 2017 को जारी पत्र के तहत 50 वर्ष की आयु अथवा 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर शासकीय सेवकों के अभिलेखों की छानबीन कर अनिवार्य सेवानिवृत्त के संबंध में विधि संगत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
Related Articles
दिव्यांग आर्चरी खिलाड़ियों को मिलेंगी तीरंदाजी की सभी सुविधाएं* *मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
January 8, 2026
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ *मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए लगभग 11 हजार 763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित* *समाज के अंतिम व्यक्ति तक के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : श्रीमती राजवाड़े* *महतारी वंदन योजना से राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित* *समाज कल्याण का बजट पिछले 5 वर्षों की तुलना में 59 प्रतिशत अधिक* *प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को पूरा करने बेटियों के भविष्य के लिए रानी दुर्गावती योजना होगी शुरू* *नशा मुक्ति के लिए सामाजिक सहयोग से चलेगा अभियान, वरिष्ठ नागरिकों केे देखभाल के लिए “सियान गुड़ी” डे-केयर सेंटर की होगी स्थापना*
March 12, 2026
Check Also
Close


