एक साल में अधिकारी संलग्न, दो साल से प्रभार—प्रशासनिक फैसलों पर उठे सवाल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

एक साल में अधिकारी संलग्न, दो साल से प्रभार—प्रशासनिक फैसलों पर उठे सवाल**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा,,,कबीरधाम। जनपद पंचायत बोड़ला के प्रभारी सीईओ आकाश सिंह को जिला पंचायत कबीरधाम में संलग्न किए चार दिन बीत चुके हैं। अचानक हुए इस फेरबदल को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज है। संलग्नीकरण के आदेश में कारण स्पष्ट नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक वर्ष तक बोड़ला की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी को अचानक जिला पंचायत क्यों भेजा गया।
वहीं सहसपुर लोहारा में करीब दो वर्षों से विकास अधिकारी शिव कुमार साहू को जनपद सीईओ का प्रभार दिए जाने की बात भी चर्चा में है। इसके अलावा कार्यक्रम अधिकारी सेव चंद्रवंशी को जिला पंचायत में संलग्न कर सहायक प्रोग्रामर दिलीप साहू को पीओ का प्रभार दिए जाने से भी जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बोड़ला में अब जिला पंचायत के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी योगेश वर्मा को सीईओ का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। नई व्यवस्था के सामने पंचायतों के लंबित कार्यों और विकास योजनाओं में निरंतरता बनाए रखने की चुनौती होगी।
प्रशासनिक फेरबदल सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर प्रभार और संलग्नीकरण की व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों ने पारदर्शिता और एकरूपता की कसौटी पर प्रशासन का ध्यान खींचा है। फैसला प्रशासन का है, लेकिन नजर अब जनता की है।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की दमदारी रिपोर्ट



