कवर्धारायपुर

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट वनमंत्री केदार कश्यप को विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

  1. वनमंत्री केदार कश्यप को विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है

वन मंत्री केदार कश्यप ने विधानसभा सदस्य श्रीमती शेषराज हरवंश द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

वन मंत्री के निर्देश
मामले में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की चेतावनी दी है और विभाग से संबंधित जानकारी सत्यता के साथ समय सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कार्रवाई का विवरण
वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को जांच करने के लिए निर्देशित किया है। इसके पहले तथ्यों को छुपाने एवं गलत जानकारी प्रस्तुत करने वाले दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रायपुर वनमंडल के परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मिश्रा, माना नर्सरी प्रभारी वनपाल तेजा सिंह साहू, वनमंडल कार्यालय के सहायक ग्रेड-02 अविनाश वाल्दे और प्रदीप तिवारी, परिक्षेत्र कार्यालय के लिपिक अजीत ड़डसेना को तत्काल प्रभाव से निंलबित किया गया है। वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल एवं वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button