
राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ 17 प्रतिशत लम्बित महंगाई भत्ता हेतु हो रहे आन्दोलन का समर्थन करती है
.रायपुर, डी एन योगी कबीर क्रांति
रायपुर,,. राज्य शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि सभी
बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें नही तो ठगे जाएंगे 7 बार केंद्र ने बढाया लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 ही किस्तें दीं*। राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ 11 से 13 तक हो रहे सर्व कर्मचारी संघ के आंदोलन को न केवल उचित मानती है बल्कि यह आज के समय की माँग भी है , 29 को गुलदस्ता भी दिया अब आंदोलन का भी समर्थन करते हैं ,छत्तीसगढ़ सरकार संवेदनशील शीलता दिखाए और क़िस्त क़िस्त में मंहगाई भत्ता देने की परंपरा बन्द करके सभी लम्बित 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करे।
आंदोलन के लिये शिक्षकों सहित सभी संगठनों को साथ आने की अपील करते हुये प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि जब तक अलग अलग सोच कर्मचारियों की रहेगी तब तक सरकारें हमारा फायदा उठाती रहेगी इसलिये एक जुट होकर लड़ना समय की आवश्यकता है ।
स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता के लिये भी अन्य कर्मचारी संगठनों का सहयोग व समर्थन लिया जाएगा।
11 से 13 तक महंगाई भत्ता हेतु हो रहे आंदोलन के लिये प्रांतीय सचिव के के साहू, महासचिव प्रमोद झा, उपाध्यक्ष पूर्णिमा सेठ, अनुसूइया नागरची, अरुण वर्मा , गायत्री, साहू, उर्मिला साहू, कैलास सहित सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल होने के लिये सम्पर्क किया है।
*नरेन्द्र सिंह ठाकुर*
*प्रदेश अध्यक्ष*
*राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़
9424154333



