रायपुर । लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना 23 मई को है। जिसके लिए पार्टी महकमों में हलचल होनी शुरु हो गई है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी पहुँच रहे है। इस बैठक में 23 मई को वोट की गिनती के दौरान केंद्र से मिली जिम्मेदारियों को वितरित किया जाएगा। वही बैठक शुरु होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि मेरा एग्जिट पोल यह कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और छत्तीसगढ़ में पहले जैसे स्थिति थी उसी के आसपास ही स्थिति रहेगी।