देशरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी पर छत्तीसगढ़ से सौतेला व्यवहार का लगाया आरोप  

पूछा- छत्तीसगढ़ पाकिस्तान में है क्या? यहां की जनता से इतनी नफरत क्यों?

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी परस छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है. सीएम ने उनसे सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ पाकिस्तान में है क्या?

सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, “दाल भात सेंटर बंद -किसानों को बोनस नहीं -कॉल ब्लॉक का गलत आवंटन कर करोड़ों का नुकसान मोदी जी को छत्तीसगढ़ की जनता से इतनी नफरत क्यों? छग पाकिस्तान में है क्या, मोदी जी? आपने जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को ललकारा है। इस बार फिर से करारा जवाब मिलेगा.”

ये है सी एम भूपेश का ट्विट

-दाल भात सेंटर बंद

-किसानों को बोनस नहीं

-कॉल ब्लॉक का गलत आवंटन कर करोड़ों का नुकसान

मोदी जी को छत्तीसगढ़ की जनता से इतनी नफरत क्यों?

छग पाकिस्तान में है क्या, मोदी जी?

आपने जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को ललकारा है।

इस बार फिर से करारा जवाब मिलेगा।

— छोटा आदमी Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 21, 2019

Spread the love

Related Articles

Back to top button