महासमुंद : आज एक सड़क हादसे में 25 यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये। हादसा पिथौरा के बसना थाना भेत्र के बीटांगीपाली गांव की है। यात्री बस को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर एक खाइ में जा गिरी। घायल 25 लोगों में 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को बसना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर लोगों को रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक बस बसना से सारंगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस बीटांगीपाली गांव पहुंची, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। मौके पर बसना पुलिस पहुंच गयी है, हालांकि हादसा ज्यादा गंभीर भी हो सकता था, लेकिन खुशकिस्मति की बात ये रही कि बस एक गड्ड़े में जाकर रुक गयी। Spread the love Post navigation सीटू नेता पर चाकू से जानलेवा हमला पंडरिया में बंदरो का आतंक ,दर्जन भर नागरिको को किया घायल, बचाव के लिए प्रशासन से गुहार लगाने पहुंचे नागरिक