कवर्धारायपुर

बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ — देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट

बस्तर। छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल रही है। बास्तानार जनपद के ग्राम कोड़ेनार की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन को रोजगार का माध्यम बनाकर सफलता की मिसाल पेश की है।

वर्ष 2017 से स्व-सहायता समूह से जुड़ी कौशल्या ने प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2024 में घर से मशरूम उत्पादन शुरू किया। बिहान योजना, समूह की आर्थिक सहायता और बैंक ऋण से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया।

वर्ष 2026 में ग्रामीण बैंक कोड़ेनार से 1 लाख रुपये का स्वयं सिद्धा ऋण मिलने के बाद उनका उत्पादन बढ़कर 700 पैकेट तक पहुंच गया है।

आज कौशल्या बास्तानार, जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बाजारों में मशरूम बेचकर अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। प्रति पैकेट लगभग 150 रुपये लागत और करीब 400 रुपये प्रति किलोग्राम विक्रय मूल्य के साथ उनका व्यवसाय आगे बढ़ रहा है।

गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

कौशल्या सेठिया की सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो रही हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग से ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं।

छोटे प्रयास से बड़ा मुकाम—कौशल्या सेठिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

Spread the love

Related Articles

Back to top button