क्राइमछत्तीसगढ़

1 लाख की गांजा तस्करी करने वालों ने उगला राज: 2 और साथी पकड़े गए, खाते से हुआ था लाखों का ट्रांजेक्शन

 

रायगढ़ में दो दिन पहले 11 लाख रुपए के गांजे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनका सहयोग करने वाले 2 और तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह पाया गया है कि दोनों सहयोगियों के खाते से लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। दोनों पहले भी गांजा तस्करी में शामिल थे। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने 21 अक्टूबर को पिकअप वाहन में प्लास्टिक ड्रम के अंदर भरकर गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पुलिस ने 11 लाख 20 हजार रुपए का गांजा पकड़ा था। राकेश गुप्ता और पूरण वैष्णव को यातायात थाना के पास नाकेबंदी कर पकड़ा गया था। गिरफ्तार करने के बाद से ही पुलिस इनसे पूछताछ कर रही थी।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि रामभांठा में रहने वाला प्रदीप साहू और गोर्रा के कोतरारोड में रहने वाला रविंद्र लहरे भी गांजा तस्करी करने में उनका सहयोग कर रहे थे। इसके बाद से पुलिस रविंद्र और प्रदीप पर नजर रख रही थी। इस बीच पुलिस ने शुक्रवार शाम को दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

पिछली महीने भी की गांजा तस्करी

दोनों से अलग-अलग पूछताछ करने पर पता चला कि प्रदीप साहू गांजा की सप्लाई करने के बाद अपने बैंक खाते से पैसों का लेनदेन करता था। प्रदीप पूरन के साथ कई तस्करों को गांजा सप्लाई भी कर चुका था। रविंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने भी गांजा तस्करी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके बैंक खाते चैक किए। जिसमें पाया कि दोनों के खाते से लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। इस पर दोनों आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button