कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** गोपनील सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली पर वसूली का बड़ा खेल? चारों ब्लॉकों से लाखों रुपये जुटाने का आरोप, जिला पंचायत सीईओ की भूमिका पर उठे सवाल!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

गोपनील सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

दीपावली पर वसूली का बड़ा खेल? चारों ब्लॉकों से लाखों रुपये जुटाने का आरोप, जिला पंचायत सीईओ की भूमिका पर उठे सवाल!

कबीरधाम। गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत के एक वरिष्ठ अधिकारी पर आरोप है कि दीपावली के दौरान नेताओं को खुश करने के नाम पर जिले के चारों जनपद ब्लॉकों से लाखों रुपये की कथित वसूली की गई।

यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह गंभीर प्रशासनिक मामला है। सवाल यह है कि आखिर किसके निर्देश पर राशि जुटाई गई? क्या जनपद अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया? और क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?

पांच बड़े सवाल-

1. चारों ब्लॉकों से कितनी राशि जुटाई गई?

2. राशि किसके कहने पर एकत्रित की गई?

3. क्या अधिकारियों पर दबाव बनाया गया?

4. क्या इस राशि का कोई हिसाब-किताब है?

5. जिला प्रशासन इस मामले की जांच कब कराएगा?

फिलहाल यह मामला सूत्रों से मिली जानकारी और अपुष्ट आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button