कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट** पिपरिया पुलिस का जुआ और अवैध शराब पर शिकंजा, 17 आरोपियों पर कार्रवाई** 08 अलग-अलग प्रकरण दर्ज, जुआरियों से ₹6,450 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट**
पिपरिया पुलिस का जुआ और अवैध शराब पर शिकंजा, 17 आरोपियों पर कार्रवाई**
08 अलग-अलग प्रकरण दर्ज, जुआरियों से ₹6,450 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त**

कवर्धा। कबीरधाम जिले में जुआ और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना पिपरिया पुलिस ने जुआ एवं आबकारी अधिनियम के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
जुआ खेलने के 04 मामलों में 13 आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से ₹6,450 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
वहीं अवैध शराब से जुड़े 04 मामलों में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, बिक्री के लिए शराब रखने और शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा थाना पंडरिया पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कबीरधाम पुलिस की चेतावनी—जुआ और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की अब खैर नहीं!



