छत्तीसगढ़

सीटू नेता पर चाकू से जानलेवा हमला

भिलाई नगर : संयंत्रकर्मी योगेश कुमार सोनी पर आज सुबह किसी ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त की है जब वह ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। अचानक रिसाली पेट्रोल पंप के समीप उनपर ये हमला हुआ। घटना के बाद तत्काल उन्हें एंबुलेंस की मदद से सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया।

उल्लेखनीय है  कि  योगेश कुमारसोनी बीएसपी कर्मी होने के साथ ही मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ के महासचिव भी हैं। पिछले लंबे समय से वे ठेका श्रमिकों की मांगों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। सोनी पर हमला होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रमिक नेता सेक्टर-9 हॉस्पिटल में जुटने लगे। ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button