देशरायपुर

*देश की मौजूदा चुनौतियों का सामना करने का साहस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी में: संतोष पाण्डेय*

कवर्धा। देश की वर्तमान परिस्थितियों पर राजनीतिक वातावरण अपने पूरे उफान पर है। हर दल, हर राजनैतिक पार्टी अपने-अपने ढंग से, अपने-अपने नेताओं के द्वारा देश में अपनी बात रख रहें हैं। देशवासी भी सभी राजनीतिक दलों की सोच कार्यशैली और देश के प्रति उनकी बातों को गंभीरता से सुन भी रहें हैं, समझ भी रहें हैं और उनकी बातों पर, उनके विचारों पर अपनी प्रतिक्रिया भी पहली बार खुलकर चुनाव से पहले ही रख रहें हैं।

देश की जनता मतदान के प्रति पहले से कहीं अधिक संजिदा दिखाई दे रही हैं और बेबाक ढंग से समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोसल मीडिया के समक्ष अपने स्पष्ट विचार भी व्यक्त कर रहें हैं। मतदाताओं के आंकलन पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने कहा कि इस वक्त पूरे देश में नरेन्द्र मोदी का जादू चल रहा हैं। देश श्री मोदी के प्रति अपनी आस्था और विश्वास पुन: व्यक्त करता हुआ दिखाई दे रहा है।श्री मोदी ने देशवासियों के सामने विकास का जो मॉडल प्रस्तुत किया है उसे देशवासियों ने भी काफी संजिदगी से लिया है। संतोष पाण्डेय ने कहा कि देश को एक बार फिर से महाशक्ति की दौड़ में शामिल करने के लिए, देश को पूरी दुनिया के मानचित्र पर विकास की नईअवधारणा के साथ रेखांकित करने के लिए, सशक्त भारत के लिए देश के लोग एक स्वर में, एक पंक्ति में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते

हुई दिखाई दे रहे है देश के अधिकांश राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दल नरेन्द्र मोदी के खिलाफ होने के बावजूद आज देश में जो परिदृश्य है, सम्पूर्ण देशवासी श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं। आखिर ऐसे कौन से गुण उनके अंदर है, जबकि सारे राजनैतिक दलों के निशाने पर होने के बावजूद देश की जनता उन पर अपना विश्वास व्यक्त करती हुई दिखाई दे रही है। पूरे देश में मोदी का इफेक्ट और कांग्रेस रिजेक्ट स्पष्ट दिख रहा है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के अंदर सच्चाई है, देश के प्रति ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति है, देशवासियों के प्रति सद्भावना है, देश में अन्याय मिटाने की इच्छा शक्ति और विकास के मूल मंत्र उनके अंदर समाहित है।

भारत को प्रगति और उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने की उनकी कोशिश सारा देश देख रहा है। समाज के हर वर्ग के लिए उनके जेहन में कुछ ना कुछ योजनाएं, कुछ अच्छा करते हुए आगे बढऩे की उनकी कार्यपद्धति से ना केवल भारत के लोग अपितु अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं विश्लेषकों में भी वे अपने कार्यो से लोकप्रिय है।

इसलिए सारा देश आज श्री मोदी के साथ खड़ा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है उसने श्री मोदी के अंंदर समाई हुई प्रतिभा को देश के काम में लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इसके लिए प्रत्यनशील है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश के सामने जो चुनौति है उसका सामना करने का साहस यदि किसी व्यक्ति में है तो उस शख्स का नाम नरेन्द्र दामोदर मोदी

Spread the love

Related Articles

Back to top button