किसानो के हक अधिकार के लिए लड़ते आये है और आगे भी लड़ते रहेंगे : अनिल दुबे  

कवर्धा : छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान मे छेत्र के किसान भाइयो को हो रही समस्यायों को जानने व उनके निराकरण के लिए किसान आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करने किसान नेता व छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे , महेंद्र कौशिक  जिला अध्यक्ष व चारो मुख्य ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ो किसान भाइयो की उपस्थिति में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ

 किसानो के साथ हो रहे शोषण को यदि प्रशासन ने नही रोका तो लड़ी जाएगी सड़क की लड़ाई : रवि चंद्रवंशी

पंडरिया ब्लॉक के अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया की क्षेत्र  के किसान भाइयो को पटवारी से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक छोटे से छोटे काम के लिए बार बार ऑफिस के चक्कर लगाना पड़ता है जिससे किसान भाइयो को मानसिक आर्थिक रूप से कई समस्यायों से होकर गुजरना पड़ता है जिससे लिये आने वाले समय मे किसानो के साथ हो रहे शोषण को यदि प्रशाशन के द्वारा नही रोका गया तो आगे व्यवस्था सुधार के लिए सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही कल पंडरिया प्रबंधन द्वारा भूख हड़ताल की चेतावनी देने के एक सफ्ताह के भीतर किसानो का पैसा डाला गया है उसके लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया

 ये है किसानो की प्रमुख मांगे

बैठक में क्षेत्रीय किसानो के द्वारा किसानो की उन  प्रमुख मांगे पर चर्चा की गई जिन् पर आगामी समय मे सड़क की लडाई लड़ी जाएगी  किसानो की प्रमुख मांगे इस तरह है 

1 शक्कर कारखाना मे किसानो के गन्ने की राशि का भुगतान हर 15 दिंन मे हो सुनिश्चित कर किया जाए

2 जिन किसान भाइयो के पास कारखाना का शेयर नही है उन्हे शेयर खरीदी का एक और मौका दिया जाए

3 सोसायटी मे धान खरीदी जो वर्तमान में 15 क्विंटल प्रति एकड़ हैं उसे बढ़ाकर 25 क्विंटल की जाये

4 कारखाना मे भूमि पुत्र कर्मचारियों की नियुक्ति पत्र तत्काल प्रदान करे

5 सहकारिता विभाग के नियमानुसार हर महीने जिले के दोनो शक्कर कारखानों मे किसानो की बैठक हो सुनिश्चित किया जाए

6कारखाना मे कार्यरत मजदूर साथियो का भुगतान जल्द से जल्द देने की मांग की जाएगी

बैठक मे प्रमुख रूप से  ये रहे उपस्थित

 

बैठक मे छेत्र के किसान भाइयो मे प्रमुख रूप से  शत्रुहंन चंद्रवंशी,  अमरजीत सिंह, जयकरणं पटेल,रामदास पटेल,सुखचंद् चंद्रवंशी, रामजी चंद्रवंशी,, केशव चंद्रवंशी ,सुभाष पूरी, चंद्रसेनचंद्रवंशी, केवल चंद्रवंशी,रामवतार साहू,विष्णु चंद्रवंशी,अस्वनि यदु,शिब्बू ठाकुर,अजीत चंद्रवंशी, मुकेश ध्रुव, भोला चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी,गजेंद्र चंद्रवंशी,जग्गू तेक़ाम, नारद चंद्रवंशी, जलेश बघेल,ललित देवांगन, अंगद पटेल, रंजीत वर्मा देवी,अंकित, परमानंद साहू, प्रशांत खांडे,तिलक,सुरेंद्र,धर्मेंद्र,टेकराम,सहित सैकड़ो किसान  सम्मिलित हुए

 

Spread the love

You missed