देशरायपुर

कबीरधाम कलेक्टर, और जिला पंचायता सीईओ ने मतदाताओं की लाईन में लग कर किया मतदान

कवर्धा कबीर क्रांति

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत कबीरधाम कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रूद्राणी सिन्हा और जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार ने धर्मपत्नी श्रीमती पारूल माथुर के साथ कवर्धा के गंगानगर स्थित मतदान क्रेन्द्र 206 में पहुंचकर मतदाताओं की लम्बी लाईन में खडे होकर मतदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेके धु्रव ने भी मतदान किया। कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने अपनी बारी का इंतजार किया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान बूथ में पहुंच कर मतदान किया। मतदान करने के बार कलेक्टर एवं सभी अधिकारियों ने मतदाता सेल्फीजोन में पहुंच कर अपनी-अपनी सेल्फी भी ली।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने मीडिया से चर्चा करते हुए कबीरधाम जिले के मतदान की स्थिति की जानकारी दी। उन्होने बताया कि आज लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान हो रहा है। मतदान के निर्धारित समय पर सुबह 7 बजे से जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शुरू हो चुका है। आयोग के निर्देशानुसार जिले के कवर्ध और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों में 10 आदर्श मतदान केन्द्र और 10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए है।

इसके अलावा दो दिव्यांग मतदान केन्द्र भी बनाया गया है। जिले सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलबध कराई गई है। उन्होने मीडिया के माध्यम से जिले के सभी मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कबीरधाम जिले में कानून,सुरक्षा व्यवस्था के सबंध में विस्तार से जानकारी दी। उनहोने जिले वासियों से निर्भिक,और स्वतंत्र होकर मतदान करने की अपील है। जिला पंचायत सीईओ एवं स्पीप के जिला नोडल अधिकारी श्री कुंदन कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस बार मतदान अधिक होने की उम्मीद जताई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button