महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का बड़ा हमला, 16 कमांडो शहीद

गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया है। महाराष्ट्र के कुरखेड़ा इलाके में बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में कम से कम 16 सी-60 कमांडों और एक पुलिस वाहन चालक शहीद हो गए। महाराष्ट्र के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह जानकारी दी।
नक्सलियों ने C-60 कमांडो की टीम पर घात लगाकर हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि मैं उन शहीदों को नमन करता हूं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस नक्सली हमले की निंदा करता हूं। गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा बुधवार को किए गए विस्फोट में 16 लोगों की जान चली गई, जिसके तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और राज्य को पूर्ण केंद्रीय सहायता देने का आश्वासन दिया।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शहीद के परिवार के साथ खडे हैं।
C60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया है। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए हैं। साथ ही कई लोगों के मारे जाने के समाचार हैं। C60 पर ठीक एक साल बाद इस तरह का हमला किया गया है।
C60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया है। इस धमाके में 16 कमांडो शहीद हो गए। घटनास्थल पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग चल रही है। पहले 10 कमांडो के घायल होने की खबर आई थी। नक्सलियों ने 16 सुरक्षाकर्मियों को लेकर जा रहे पुलिस के वाहन पर यह धमाका किया।
सी-60 कमांडो कौन होते हैं……
नक्सल खतरों को ध्यान में रखते हुए 1992 में सी-60 फोर्स तैयार की गई थी। इसमें पुलिस फोर्स के 60 जवान शामिल होते हैं। सी-60 में शामिल पुलिसवालों को गुरिल्ला युद्ध के लिए भी तैयार किया जाता है। इनकी ट्रेनिंग हैदराबाद, बिहार और नागपुर में होती है। इस फोर्स को महाराष्ट्र की उत्कृष्ट फोर्स माना जाता है। रोजाना सुबह खुफिया जानकारी के आधार पर यह फोर्स आसपास के क्षेत्र में ऑपरेशन को अंजाम देती है। सी-60 के जवान अपने साथ करीब 15 किलो का भार लेकर चलते हैं।



