
रायपुर :कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा-पत्र को भाजपाईयो ने आग के हवाले करके इसका विरोध किया है . रायपुर के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने घोषणा-पत्र जलाते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं घोषणा-पत्र को आग के हवाले करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सुरक्षा को कमजोर करने में लगी हुई है. कांग्रेस घोषणा-पत्र देशद्रोह की धारा 124 को हटाने की बात कही. भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इसमें कांग्रेसियों ने अलगावादियों से बातचीत करने की बात कही. आतंकवाद के प्रति नरमी दिखाई. घोषणा-पत्र सेना का मनोबल गिराने वाला. ऐसे घोषणा-पत्र को जलाना ही बेहतर है.



