देशरायपुर

सत्ता पर आने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है कांग्रेस : डॉ. रमन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया छलावा 

रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को छलावा बताया है और कहा है कि कहां से क्या होगा सब आसमान में है कोई भी चीज क्लियर नहीं है केवल सत्ता पर आने के लिए कांग्रेस तमाम हथकंडे अपना रही है जो वादे छत्तीसगढ़ में कि वह तो पूरे कर नहीं पा रहे हैं नौकरियां कहां से देंगे क्या करेंगे सिर्फ घोषणा के अलावा कुछ नहीं। बता दें कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और इस घोषणा पत्र में 1 साल में 22 लाख नौकरियां, किसानों की कर्जमाफी, औसत हर किसान पर 1 लाख 4 हजार लोन देने, 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में रोजगार देने और मनरेगा में 100 दिन की जगह 150 दिन की रोजगार की गारंटी का वादा किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button