कवर्धादेश

सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया : व्याप्त समस्याओ के निराकरण व स्थायी MD की नियुक्ति की मांग को लेकर जोगी कांग्रेस ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

कवर्धा : जनता कांग्रेस छ ग जे के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर जी के निर्देशानुसार जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया मे किसानो को होने वाली समस्यावो के निराकरण की मांग व वर्तमान MD के ट्रांस्फर के बाद नए IAS व स्थाई प्रबंध संचालक की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

जोगी कांग्रेस के छात्र नेता व किसान पुत्र रवि चंद्रवंशी ने बताया कि यह कारखाना पिछले 3 वर्षो से संचालित है परंतु यहां पर किसानो की समस्या को दूर करने के लिए कोई ध्यान नही दे रहे हैं।। पिछले दिनों हुई बारिश से किसानो की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी थी वहां किसानो के ट्रैक्टर खड़ा करने के यार्ड मे कीचड़ का अंबार लग चुका था रोड मे ट्रैक्टर चलने लायक नही थे किसानो को ट्रैक्टर के नीचे खाना और सोना पड़ रहा था

उक्त सभी समस्याओ को कलेक्टर के सामने रखते हुए किसान हित में जल्द से जल्द पक्की यार्ड निर्माण, रोड निर्माण व किसानो के रुकने के लिए किसान आवास बनाने की मांग की गई


साथ ही पिछले कुछ दिनों से लगातार समाचार पत्र मे प्रकाशित खबर जैसे सॉफ्टवेर खरीदी, शक्कर वजन मे गड़बड़ी कलेंडर वितरण मे लापरवाही जैसे मामलो पर कलेक्टर महोदय से जाँच समिति बनाकर जाँच करने हेतु कहा गया।

आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम मे अश्वनी यदु युवा प्रदेश उपाध्यक्ष,रवि चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष CSUJ ईश्वरी साहू विधानसभा सचिव रामदास पटेल जिला संगठन मंत्री ,रंजीत वर्मा शहर अध्यक्ष CSUJ, जित्तु चंद्रवंशी विधानसभा उपाध्यक्ष, अंगद पटेल किसान नेता,प्रशांत खांडे, कामेश् साहू, परमानंद साहू अंजोर दास, बीरेंद्र पटेल सहित अन्य सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button