देशबालोद

बालोद :ओवरलोड वाहन साबित हो रहे सड़क के यमराज

बालोद की डायरी /फुरकान खान

फुरकान खान ,जिला ब्यूरो चीफ ,बालोद

बालोद : इन दिनों जिले की सड़क खूनी सड़क के नाम से जानी और पहचानी जा रही हैं। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लगातार मौतों से समाज सहम गया हैं। कई सड़क हादसों में हुई मौतें में यातायात विभाग की लापरवाही सामने आई है तो कईयों में चालको की लापरवाही। इन दिनों धान व गन्नो से भरी ओव्हरलोड गाड़ियां भी सड़कों में बेधड़क दौड़ रही हैं। कई सड़क हादसे तो इन ओव्हरलोड वाहनों की चपेट में आने से भी हुई हैं।

बीती रात मनोज यादव और राजेन्द्र जो कि राजमिस्त्री का कार्य कर बेलमाण्ड से गुजरा जा रहे थे दोनो झलमला पहुचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक c g 07 CA 4998 ने CG 24 L 1891 को ठोकर मार दी जिससे मनोज यादव को हाथ मे गंभीर चोट आई जिसे रात में धमतरी ले जाया गया वहां उसका उपचार जारी है !

Spread the love

Related Articles

Back to top button