कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** “मेरे सपनों का भारत” पर बच्चों ने उकेरे सपने, भाषण से गूंजा संकल्प** , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रघुनाथ योगी रहे

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
“मेरे सपनों का भारत” पर बच्चों ने उकेरे सपने, भाषण से गूंजा संकल्प**
, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रघुनाथ योगी रहे
कवर्धा,,सोनपुरी रानी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल सोनपुरी रानी में दिनांक 25 सितंबर 2026 को संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का थीम “मेरे सपनों का भारत” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों एवं प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रघुनाथ योगी जी उपस्थित रहे। वहीं संकुल प्राचार्य श्रीमती प्रतिमा साहू, संकुल समन्वयक श्री किरण कुमार मिश्रा, सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी की छात्रा ने प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरदा की छात्रा साक्षी ने हासिल किया।
मुख्य अतिथि श्री रघुनाथ योगी द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं सहित सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी सोच और संकल्प को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके उत्साह को सामने लाने का सुंदर अवसर प्रदान किया।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट




