देशरायपुर

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म : कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कैद व 50 हजार रु. आर्थिक दंड की सजा

रायपुर : डेढ़ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा मिली है. साथ ही आरोपी को 50 हजार रुपए आर्थिक दंड की सजा भी सुनाई गई है. 28 दिन के भीतर चालान पेश कर पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाई है.

उल्लेखनीय है कि  विगत फ़रवरी माह में तेलीबांधा थाने में 376,442,201 और पॉक्सो 4,5 (घ) (ड) की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था. आरोपी मुकेश विश्वकर्मा ने जोरा गांव की डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख परिवार वालों को पड़ोसी मुकेश विश्वकर्मा पर शक हुआ. परिजनों की शिकायत पर मामले की विस्तृत तस्दीक की गई. आरोपी मुकेश विश्वकर्मा के खिलाफ मामले में दोष साबित होने पर सप्तम अतिरिक्त न्यायाधीश राजीव कुमार ने ये सजा सुनाई है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button