राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराणा प्रताप शाखा में मनाया विजय दशमी उत्सव एवं स्थापना दिवस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराणा प्रताप शाखा में मनाया विजय दशमी उत्सव एवं स्थापना दिवस
अनीश राजपूत
बालोद- कबीर क्रांति,,,नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाराणा प्रताप शाखा में मनाया विजय दशमी उत्सव प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयंसेवको द्वारा विजयदशमी उत्सव तथा संघ स्थापना दिवस करोना की गाइडलाइन के अनुरू मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालोद नगर के संघ चालक श्रीमान लीलाधर साहू तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री महेश विनपाल जी उपस्तिथ रहे सभी स्वयंसेवको ने उत्सव की शुरुवात शास्त्र पूजा से की जिसके बाद मुख्य वक्ता ने अपने उतबोधन मे बतलाया की संघ की स्थापना 1925 में विजय दशमी के दिन आदय सर संघचालक केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा कुछ बाल स्वयंसेवको द्वारा की तथा वह बाल रूपी बीज आज वट वृक्ष बन गया है संघ ने सेवा के छेत्र में अनेकों काम किये है तथा लोगो की भवनाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया है विजय दशमी को ही शस्त्र पूजा इसलिए कि जाति है क्योकि आज ही के दिन महाभरत में पाण्डुवो ने 12 वर्ष के अज्ञातकाल के बाद वृक्ष से पूजन पश्चात अपने हथियारों को पुनः प्राप्त कर महाभारत में विजय प्राप्त की
अंत मे सभी ने प्राथना कर के अपने घरों की ओर प्रस्थान किया।




