बालोद

 बालोद ब्रेकिंग- मासूम के साथ मारपीट कर सिगरेट से जलाने के मामले में फरार आरोपी आरक्षक अविनाश राय को बालोद पुलिस ने भिलाई से किया गिरफ्तार

 बालोद ब्रेकिंग- मासूम के साथ मारपीट कर सिगरेट से जलाने के मामले में फरार आरोपी आरक्षक अविनाश राय को बालोद पुलिस ने भिलाई से किया गिरफ्तार
 ,निर्मल नाथ योगी दुर्ग संंभाग प्रतिनिधी कबीर क्रांति

बालोद,,बालोद जिले के सिवनी गांव में एक आरक्षक के द्वारा डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से जलाने के मामले में आरक्षक अविनाश राय को आखिरकार पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है।उक्त आरोपी को बालोद लाया जा रहा हैं। टीआई जेआर ठाकुर ने बताया कि पीड़िता बच्ची की माँ ने थाने में आरक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी,जिसके आधार पर आरक्षक के धर पर पुलिस गई थी जहां से फरार हो गया था,उनका मोबाईल ट्रेस करने पर लोकेशन का पता चला और भिलाई से गिरफ्तार किया गया, बता दे कि डेढ़ साल की पीड़िता बच्ची की मां ने शुक्रवार को बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरक्षक अविनाश राय रक्षित केन्द्र बालोद में पदस्थ था जो सिवनी में ही उनके घर पर किराये पर रहता था जिसका रक्षित केन्द्र दुर्ग जिला दुर्ग ट्रांसफर होने पर दुर्ग गया था । वही आरक्षक मकान मालकिन की डेढ़ साल की बेटी ने पुलिसकर्मी को पापा नहीं बोला, तो उसे जगह-जगह सिगरेट से दाग दिया। घटना छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार रात की है। बच्ची को गोद में लिए महिला थाने पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक, बालोद के रक्षित केंद्र में पदस्थ कांस्टेबल अविनाश राय ग्राम सिवनी में लक्ष्मी नांनदर के घर किराये से रहता था। करीब एक माह पहले उसका ट्रांसफर दुर्ग के रक्षित केंद्र में हो गया है। लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कत होने पर लक्ष्मी ने कांस्टेबल अविनाश से उधार लिया था। उन्हीं रुपयों को लेने के लिए वह 24 अक्टूबर को लक्ष्मी के घर पहुंच गया और वहीं रुका।
आरोप है कि गुरुवार रात करीब 8.30 बजे लक्ष्मी की डेढ़ साल की बच्ची वहीं खेल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत अविनाश पहुंचा और बच्ची से खुद को पापा कहने के लिए बोलने लगा। बच्ची ने इस पर मना किया तो अविनाश ने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्ची को बुरी तरह से पीटा और सिगरेट से उसके का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ जला दिए। महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसे भी बुरी तरह से पीटा था।आरोपी वहां से भाग निकला। फिर महिला किसी तरह बच्ची को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि इसके बाद से आरोपी सिपाही फरार था। बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर 50 से ज्यादा निशान पड़े थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button