देशबालोद

एसडीएम के आदेश की अवहेलना, उस पर ट्रैफिक वाली मैडम का रुबाब सातवें आसमान पर, बीच सड़क पर वाहनों को रोक लगाया जाम

बालोद में बिगड़ा ट्रैफिक का बैलेंस ,विभाग बना नानसेंस

फुरकान खान /ब्यूरोचीफ बालोद

फुरकान खान ,ब्यूरो चीफ ,बालोद
फुरकान खान ,ब्यूरो चीफ ,बालोद

बालोद :अनुविभागीय दंडाधिकारी हरेश मंडावी ने कुछ दिनों पहले शहर के अंदर प्रवेश कर रहे भारी ओव्हरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी और बाईपास रोड़ से आने जाने का आदेश जारी किया था। बावजूद एसडीएम के आदेश की अवहेलना करते हुए आज भी भारी ओव्हरलोड व बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।

उस पर यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी नियमों को ताक में रख बीच सड़क में ही वाहनों को रोक जाम की स्तिथि पैदा कर कार्यवाही करने में लगे हुए हैं। आए दिन जिन नियमों का हवाला देते हुए यातायात विभाग चालानी कार्यवाही करता है और जिन नियमों की जानकारी देने सड़क सुरक्षा सप्ताह चला लोगों को जागरूकता का संदेश देता है, वही आज उन नियमों को तोड़ने में लगे हुए हैं।

दरअसल हुआ यूं कि जब भारी बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाने लगे तब शहर के जयस्तम्भ चौक में स्थित यातायात विभाग कार्यालय के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर 5-6 ट्रकों को खड़ा करवा कई मिनटों तक यातायात विभाग की प्रभारी अधिकारी सत्यकला रामटेके एवं अन्य यातायात कर्मीयों ने जाम लगवा दिया और जब पत्रकार ने अपने कैमरे से इस दृश्य को कैद किया तो मैडम आनन फानन में सड़क में खड़ी सभी ट्रकों को हटवाने में जुट गई। यहां सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि भारी ओव्हरलोड वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश पर रोक लगाने के बावजूद तथा पाररास बाईपास के पास यातायात कर्मी की मौजूदगी में उक्त वाहन शहर के अंदर कैसे प्रवेश किए..? लेकिन यहां विभाग खुद अपने बनाए बताए नियमों को ताक में रख कार्यवाही करने में जुटा हुआ है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button