कोई बैगा नहीं ये है संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, डाक्टर प्रत्याशी टटोल रहे नब्ज तो कुंवर सिंह दिखा रहे जलवा

कोई बैगा नहीं ये है संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, डाक्टर प्रत्याशी टटोल रहे नब्ज तो कुंवर सिंह दिखा रहे जलवा
अनीश राजपूत
बालोद- कबीर क्रांति,प्रदेश की नजर मरवाही विधानसभा चुनाव की ओर है वहां पर भाजपा और कांग्रेस से दोनों प्रत्याशी डॉक्टर के पेशे से जुड़े हुए हैं इसलिए वे दोनों प्रत्याशी वहां मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो बालोद जिले के गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है पहली बार देखने से तो यह प्रतीत होता है कि कौन बैगा है जो वहां पर नृत्य कर रहा है जो वीडियो को अच्छे से देखें तो पता चलता है कि वह कोई बैगा नहीं बल्कि गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद हैं।
हांथों में खप्पड़ लिए कर रहे नृत्य
विधायक कुंवर सिंह निषाद मरवाही विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ी बाजों की धुन में नृत्य करते नजर आ रहे हैं वहीं बैगा का रूप लिए वह हाथों में खप्पर लेकर नित्य कर रहे हैं उनका यह अपना ही अंदाज है आपको बता दें कि वह इन दिनों मरवाही विधानसभा चुनाव में एक स्टार प्रचारक की तरह मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं यदि कांग्रेस की बातचीत होती है तो काफी से इस विधायक को मिल सकता है।
बालोद में हो रहा वीडियो वायरल
अपने विधायक को यहां की जनता केवल जनहित के कार्यों में देखा करती है क्योंकि दूसरे विधानसभा के चुनाव के दौरान इस तरह की वीडियो बालोद जिले तक पहुंचेंगे तो जाहिर सी बात है कि यहां के मतदाता भी इससे प्रेरित हो रहे हैं और अपने विधायक को इस तरह देख काफी गदगद भी महसूस कर रहे हैं।
जुड़े रहे हैं संस्कृति से
जिले के गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद जोकि प्रदेश की संस्कृति से काफी जुड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ वे एक मंझे हुए कलाकार भी हैं जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपनी कलाकारी का प्रदर्शन जरूर करते हैं यू कह सकते हैं कि जितना निपुण ऊपर अपनी कलाकारी में है उतने ही अब वे राजनीति में भी मंच गए हैं जिसका फायदा मरवाही चुनाव में जरूर देखने को मिल सकता है।




