गहरी खाई में गिरी गाड़ी, झलमला के युवक की कांकेर में मौत

गहरी खाई में गिरी गाड़ी, झलमला के युवक की कांकेर में मौत
अनीश राजपूत
बालोद-कबीर क्रांति,,जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला के युवक गिल्डन पटेल की कांकेर के समीप एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई युवक का नाम गिल्डन पटेल पिता मुकुंद पटेल है जो कि ग्राम जलमला में पान ठेला का संचालक था और अपने पड़ोसी प्रकाश माहेश्वरी के वाहन क्रमांक सीजी 17 केएफ 8888 से जगदलपुर जा रहा था जहां कांकेर के समीप ग्राम करतुटोला के पास यह हादसा हुआ है।
घटना कांकेर शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम करतूटोला के समीप हुई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में केवल गिल्डन ही सवार था और गाड़ी रास्ते से काफी दूर गहरी खाई में जा गिरी कहा जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ है कांकेर थाने द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के बाद से शव को बालोद के लिए रवाना कर दिया गया है जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर एक पुल भी पड़ता है।



