बालोद

गरीब आदिवासियों को ठगने वाले कथित पत्रकार राहुल रवि भूतड़ा पुलिस की गिरफ्त से बाहर, सोशल मीडिया में दर्ज करा रहे मौजूदगी

गरीब आदिवासियों को ठगने वाले कथित पत्रकार राहुल रवि भूतड़ा पुलिस की गिरफ्त से बाहर, सोशल मीडिया में दर्ज करा रहे मौजूदगी

प्रदेश स्तर के मामले में आखिर कब होगी गिरफ्तारी

बालोद-वनांचल क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों को पत्रकारिता की आड़ में ठगने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है जिसके कारण पीड़ित पक्ष में अब आक्रोश पनपता जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही यह पीड़ित परिवार संयुक्त रुप से धरना कर सकते हैं बालोद थाने में अपराध पंजीबद्ध होने के बावजूद भी यहां 4 दिन बीतने के बाद इन दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके कारण सभी पीड़ित पक्ष पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट है।
मामला दर्ज होने के बाद से जहां यह दोनों भाई शहर से लगभग गायब नजर आ रहे हैं वहीं सोशल मीडिया में यह दोनों अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं जहां आम जनता भी इनके खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर उतारू हो गई है यहां इतना कुछ होने के बावजूद भी पुलिस के कान खड़े नहीं हो पाए हैं आपको बता दें कि पत्रकारिता के आड़ में और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की तस्वीर दिखा और यहां बड़े-बड़े नेता जनप्रतिनिधि को अपना करीबी बता लोगों को ठगने का कार्य करते हैं यू कहा जा सकता है कि यह दोनों भाई मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का एक बड़ा गिरोह काफी पहले से संचालित कर रहे हैं जिसमें से एक भाई को कुछ वर्ष पहले जेल की हवा भी खानी पड़ी थी बावजूद इसके कुछ लोगों को चेक पकड़ा कर घुमाते रहे बीते कई वर्षों में पत्रकारिता की आड़ में इन दोनों भाइयों द्वारा दो ही प्रकार के कार्यों को अंजाम दिया गया है एक तो बड़े-बड़े नेता जनप्रतिनिधि अधिकारियों की चापलूसी की गई और दूसरी इनके आड़ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की गई।

इन पदों पर नौकरी लगाने लिए पैसे

आपको बता दें कि यहां इन दोनों भाइयों द्वारा बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंस बोड़ में लगभग छह सात लोगों के साथ ठगी किया गया है जिसके संदर्भ में थाना बालोद में भी अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है पर अब तक इन दोनों भाइयों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है वहीं यह दोनों भाई अब शहर से गायब दिख रहे हैं गरीब भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले यह धूप कथित पत्रकार भाइयों की गिरफ्तारी को लेकर जनमानस में पुलिस को लेकर असंतुष्टि देखने को मिल रही है।

धमकाते रहे परिवारों को

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब यह पीड़ित परिवार इन दोनों भाइयों से अपना पैसा मांगते रहे तो उनके द्वारा पत्रकारिता का धौंस दिखाकर चमकाते रहे वहीं पुलिस क्या कर लेगा पुलिस के साथ हमारा रोज का उठना बैठना है जैसी बातें करते रहे बावजूद इसके पुलिस द्वारा इन लोगों के ऊपर कार्यवाही ना किया जाना समझ से परे है पुलिस अगर इस मामले में अच्छे से जांच करें तो करोड़ों रुपए का लेन-देन की बात सामने आ सकती है और एक बड़ा मामला प्रदेश स्तर का सामने आ सकता है जहां कैसे दो भाइयों ने पत्रकारिता जैसे पुनीत कार्य को अपनाकर करोड़ों रुपए की ठगी छत्तीसगढ़ में की है।

मीडिया हो रहा बदनाम

कुछ लोगों का मानना है कि दोनों कथित पत्रकार भाइयों के खिलाफ दर्ज मामले में पत्रकारों को आगे आना चाहिए परंतु कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इन दोनों भाइयों के कारण बालोद जिले में पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है और पत्रकारिता जैसे कार्य से जुड़े लोगों की भी बदनामी हो रही है इसलिए ऐसे लोगों के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए ताकि यहां पत्रकारिता स्वच्छ रूप से संचालित होती रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button