बालोद

दो पिकप की आपस मे भिड़त, 03 गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज बालोद दल्ली मुख्य मार्ग की घटना

दो पिकप की आपस मे भिड़त, 03 गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज बालोद दल्ली मुख्य मार्ग की घटना

अनीश राजूपत

बालोद-शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर ग्राम देहान के समीप भीषण वाहन हादसा हुआ जहां पर दो पिक अप आपस में टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक पिक अप यू टर्न मार कर उसी जगह पर वापस खड़ा हो गया घटना में ड्राइवर सहित अन्य घायल लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है वहीं पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क के बीचो बीच खड़ी रही जहां यातायात संचालन भी काफी प्रभावित हुआ जिसके थोड़ी देर बाद बालोद थाना की टीम मौके पर पहुंची जहां गाड़ियों को व्यवस्थित कराया गया।

घायलों का जिला अस्पताल में हो रहा इलाज

आपको बता दें कि हादसे में कुल 3 लोग घायल हुए थे जिसमें से एक व्यक्ति को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया था वही गुलाब सिंह निवासी खुर्सीपार भिलाई उम्र लगभग 40 वर्ष जिसे ज्यादा चोट आई है और बिलासपुर निवासी सुरजीत कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष इसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार एक घायल के सिर में चोट आई है वहीं दूसरे घायल का दायां पैर चोटिल हुआ है दोनों का इलाज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि वाहन क्रमांक सीजी 24 ई 0642 बालोद से दल्ली राजहरा की ओर जा रहा था वही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएम 8943 राजहरा से बालोद की ओर आ रहा था जिसमे दोनों वाहन आपस में टकरा गया जिसमें वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएम 8943 सड़क पर ही पड़ा रहा वहीं दूसरा वाहन सीजी 24 ई 0642 वापिस पेड़ में जाकर टकरा गया पुलिस द्वारा दुर्घटना के मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button