बालोद

खरखरा जलाशय से बर्थडे पार्टी कर वापस लौट रहे पिकअप दुर्घटना मामले में ,दूसरे बच्चे की मौत:-

:-दूसरे बच्चे की मौत से नगर में गम का माहौल।

:-राजनानन्दगाव के बाद युवक को कराया गया था भिलाई में भर्ती

,पिंटू योगी

बालोद,डौंडीलोहारा से 08 किलोमीटर दूर खरखरा जलाशय बर्थडे पार्टी में गए 15 से 20 सालो के लगभग 17 बच्चे वाहन के ग्राम कोटेराके पास दुर्घटना ग्रस्त होने के घायल हो गए थे जिनमें से 07 बच्चो को गंभीर चोटें आई थी जिन्हें घटना के दिन ही प्राथमिक उपचार कर राजनांदगाँव रेफर कर दिया गया था ।बाद में इलाज के दौरान टिकरापारा निवासी 22 वर्षीय युवक जयकिसन सेन पिता बेदराम सेन ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल राजा पारा वार्ड नम्बर 08 निवासी 21 वर्षीय युवक कौशल मंडावी को राजनांदगाँव से सेक्टर 09 अस्पताल भिलाई में भर्ती कराया था जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।मामले में दूसरे युवक की मौत से नगर में गम का माहौल है।

घटना की जानकारी लोगो को लगने बाद से ही मृतक के घर के बाहर नगरवासी इकट्ठे होने लगे ।युवक के साथ बर्थडे पार्टी में गए उसके अन्य दोस्तो की आँखे नम हो गयी।

माता पिता करते है मजदूरी,प्रथम वर्ष बी ए का था छात्र:-
मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि युवक के माता अनूपा मंडावी व पिता सुमन मंडावीदोनों मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते है।युवक स्थानीय एकलव्य कालेज में बी ए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

अन्य बच्चे ठीक होकर वापस आ गए:-
उक्त पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 07 सी ए 8398 जो दिलीप होटल डौंडीलोहारा का वाहन है ओर ग्राम कोटेरा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया उसने लगभग 17लोग घायल हो गए थे जिन्हें संजीवनी व निजी वाहनों से लोहारा सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।इसमें से अन्य सभी बच्चो का इलाज लगभग पूरा हो गया हैतथा सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी है ।

पुलिस को प्राप्त हुई घायलों की एम एल सी व एक्सरे रिपोर्ट:-

मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक वीरेंद्र साहू ने बताया कि जिन घायलों का डौंडीलोहारा सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा था उन सबकी एम एल सी व एक्सरे रिपोर्ट पोलिवे को मिली है जिसमे से एक घायल जयेश कुमार की बाद में फ्रैक्चर आया है जिसके आधार पर ग्राम कसहि(लो) निवासी आरोपी वाहन चालक होरीलाल यादव के विरुद्ध एक अन्य धारा 338 जोड़ी गयी है वही जिन घायलों को इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया था उनकी रिपोर्ट अब तक पुलिस को प्राप्त नही हुई है।

वाहन माँलिक से पुलिस ने अब तक नही की पूछताछ:-
ज्ञात रहे कि इतनी बड़ी घटना में जिस होटल संचालक का वाहन ले जाया गया था उससे पुलिस ने अब तक कोई पूछताछ नही की।जांच अधिकारी ने बताया कि अभी फरार आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।उसके गिरफ्त में आने के बाद ही वाहन माँलिक से जानकारी लेंगे ।वही नगर में यह संशय घटना के बाद से ही बना हुआ है किघटना को एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी इस मामले में जिम्मेदार सभी आरोपी आखिर कब तक पुलिस की गिरफ्त में आएंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button