वाहन दुर्घटना रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी की मृत्यु

वाहन दुर्घटना रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी की मृत्यु
अनीश राजपूत
बालोद-राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में वन विभाग जांच नाका के समीप अज्ञात वाहन के दुर्घटना से रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी की मौके पर मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है दुर्घटना काफी भयानक किसी बड़ी गाड़ी द्वारा दुर्घटना करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
मृतक का नाम जुगल राम ठाकुर निवासी ग्राम भैंसबोड का बताया जा रहा है पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है वही मृतक के परिजन भी पहुंचने लगे हैं जानकारी के अनुसार रिटायर्ड सिंचाई कर्मी बालोद से सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रहा था यहां वनोपज जांच नाका से आगे यह दुर्घटना हुई है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा घटनास्थल पर कार्रवाई की जा रही है वहीं अज्ञात वाहन को खोजने का प्रयास भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है थाना प्रभारी गेंद सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।



