लोगों में देशभक्ति और अच्छाई का जज्बा जगाने के लिए कौमी एकता मंच के युवाओं ने की पहल

शहीद परिवारों के साथ प्रेरणा स्रोत लोगों का किया सम्मान

बालोद /गुंडरदेही,कबीर क्रांति

बालोद,,इस गणतंत्र दिवस पर गुंडरदेही के बस स्टैंड में कौमी एकता मंच के युवाओं द्वारा एक अनूठे समारोह का आयोजन किया गया। जिसके जरिए यहां के युवाओं ने लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के साथ-साथ अच्छाई की राह पर चलने और सच्चाई का साथ देने की भी नसीहत दी। दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत माने जाने वाले लोगों की तलाश कर उन्हें इस मंच पर कौमी एकता मंच के युवाओं ने सम्मानित किया। लगभग 5 साल से मंच इस तरह का आयोजन करता आ रहा है ताकि लोगों में देशभक्ति की भावना बनी रहे और अच्छे लोगों की कदर भी होती रहे ताकि दूसरे उनसे प्रेरित होकर अपना जीवन संवार सकें। जिलेभर से अलग-अलग इलाकों से मंच के युवाओं ने ऐसी शख्सियत को तलाश कर सामने था जो दूसरों के लिए एक मिसाल और प्रेरणा स्रोत हैं तो वहीं शहर की प्रतिभाओं को भी नवाजा गया हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे लोगों को एक मंच पर लाकर युवाओं ने उन्हें सम्मानित किया।

पैरी के दिनेश की शहादत को किया याद

गणतंत्र दिवस पर “एक शाम शहीदों के नाम” थीम पर हुए इस कार्यक्रम पैरी के शहीद दिनेश ठाकुर
परिजनों का सम्मान किया गया। शहर में इस वीर जवान की शहादत को याद किया। जो पिछले साल ही हमारे बीच से चले गए। इनके अलावा शहीद तीवर साहू व यश कुमार साहू के परिजनों का भी सम्मान किया गया। आयोजन के अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, पदम् श्री शमशाद बेगम, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद जैन थे। पाररास (बालोद) की सांस्कृतिक लोक कला संस्था अछरा की प्रस्तुति भी चलती रही। जिसमें देशभक्ति व छग की पारंपरिक गीतों के जरिए कलाकारों ने समा बांधा। इधर दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक गौ करुणा पर प्राचीन डाक टिकट व सिक्कों की 36 वी प्रदर्शनी तेजकरण जैन ने लगाई थी।

इनका हुआ सम्मान
डॉ संजीव ग्लैड-
आपातकालीन सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण उनका सम्मान किया गया। आधी रात हो चाहे कितने भी बजे हो वे इलाज करने आते ही हैं।

रोहित मालेकर – गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित को शहर सहित ब्लॉक में कानून व्यवस्था मजबूत रखने सहित लोगों में पुलिस के प्रति नजरिया बदलने व साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने के लिए सम्मानित किया गया।

तेजकरण जैन – राजनांदगांव के तेजकरण जैन ने गौ करुणा अभियान के जरिए प्राचीन डाक टिकट व नोटों के जरिए गौमाता के संरक्षण पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई थी। जिसके जरिए वे लगातार लोगों में गौ माता के प्रति करुणा भाव जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

दीपक यादव – जगन्नाथपुर में दिवाली के समय बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ थीम पर हर घर 5-5 दीपक बांटकर रोशन करवाने पर इनका सम्मान हुआ। उन्होंने समाज में बेटी- बेटा के प्रति फर्क दूर करने का प्रयास किया। यादव परिवार ने परिवार में बेटी के जन्मदिन पर पहले प्रवेश पर पूजा करवाई थी। वही नामकरण संस्कार पर कार्ड को भी बेटी की ओर से जारी करके लोगों को न्योता दिया गया था।

भोज साहू – जिले में पर्यावरण प्रेमी के नाम से जाने जाने वाले भोज साहू देवरी निवासी को उनकी 9 साल से जारी पर्यावरण संरक्षण पहल के लिए सम्मानित किया गया। वे गुंडरदेही ब्लॉक के कुछ गांव में सैनिकों की याद में गार्डन भी बनवा रहे हैं ताकि हर साल राष्ट्रीय पर्व पर सैनिकों की याद में लगाए गए उन पौधों का संरक्षण होता रहे और हर राष्ट्रीय पर्व पर शहीद के परिवार और जो भी उन्हें मानते हैं वहां एक-एक पौधा लगाकर गार्डन का विस्तार करें।

इनका भी हुआ सम्मान
नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमलता सोनकर सहित अन्य पार्षदों का सम्मान हुआ। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए परस साहू, प्रतिभावान छात्रा में गेट एग्जाम में देश में 67 वे रैंक लाने वाली छात्रा प्राजक्ता टावरी, छोटे पर्दे पर उभरते कलाकार मोहित चांडक का भी सम्मान हुआ। इस दौरान कौमी एकता मंच के संस्थापक सदस्य मुबारक अली, रिंकू गुप्ता, विनय गुप्ता, समीर खान, पंकज गुप्ता, सोनू शर्मा, नईम कुरैशी, प्रशांत श्रीवास्तव, उत्सव जैन, गोलू बक्स, शेखर यादव, सुरेश यादव व अन्य मौजूद रहे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़