“नमक” पर अशोक किराना दुकान संचालक की बेहतरीन पहल काला बजारी व बड़ी कीमतों में लगाम लगाने नमक गोदाम को खोलकर सही मूल्य में उपलब्ध करा रहे जनता को

“नमक” पर अशोक किराना दुकान संचालक की बेहतरीन पहल काला बजारी व बड़ी कीमतों में लगाम लगाने नमक गोदाम को खोलकर सही मूल्य में उपलब्ध करा रहे जनता को
बालोद-नमक की किल्लत की अफवाहों व दुकानों में नमक सप्लाई नही होने जैसे फैले खबरों से बालोद,राजनांदगांव, कांकेर जिलो में आमजनता नमक लेने किराना दुकानों में लाइन लगाकर अधिक मात्रा में नमक खरीदी करने निकल पड़े थे तथा इस बात का फायदा उठाकर कुछ दुकानदारों ने तय मूल्य से अधिक रकम लेकर नमक बेंच रहे थे व गरीब जरूरतमंद,आमजन को लूट रहे थे मामला इतना बढ़ गया था कि इस मामले पर जिला प्रशासन को मैदान में उतर कार्यवाही करना पड़ रहा था ग्रामीण क्षेत्रो से लगातार ज्यादा मूल्य में नमक बेचने की शिकायत आ रहा था नगर की बड़े प्रसिद्ध किराना व्यवसायी व अशोक किराना डौण्डी लोहारा के संचालक अनिल लोढा ने इस बात की जानकारी मिलते ही कि कुछ लोग इस अफवाहों के चलते गरीब जनता से अधिक पैसे ले रहे है व लूट रहे है आज उन्होंने अपने गोदाम में रखे नमक को सही मूल्य में देने के लिए खोल दिया व आमजनता को प्रति पैकेट 10 रुपये के हिसाब से 2 पैकेट नमक देने की व्यवस्था कर दी आम लोगो को राहत प्रदान किया। और कोरोना महामारी के चलते बकायदा पुलिस की उपस्थिति में लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराया गया।
अशोक किराना संचालक अनिल लोढा ने बताया कि बाजार में पर्याप्त मात्रा में नमक उपलब्ध है। व लोगो को आवश्यकता के हिसाब से खरीदी करना चाहिए नमक की कमी सिर्फ अफवाह है।इन बातों पर न आये व ज्यादा नमक लेने की होड़ से बचे ताकि आपसे कोई नमक के नाम पर ज्यादा पैसे न ले पाए हमने अपनी दुकान में प्रति व्यक्ति 2 पैकेट नमक 10 रुपये प्रति पैकेट मूल्य के साथ देने का काम प्रारंभ किया है व लोगो को नमक आसानी से उपलब्ध करा रहे है। किसी भी ग्राहक या छोटे दुकानदार को भी नमक के विषय मे अफवाहों से बचना चाहिए व उचित मूल्य पर विक्रय करना चाहिए वही ग्राहक को भी तय रेट में लेना चाहिए।।
क्षेत्र के बड़े किराना व्यवसायी अनिल लोढा समाजसेवा व राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़े हुए है।नगरहित मे सदैव अग्रणी लोढा परिवार ने हर विषम परिस्थिति में नगर की सेवा की व स्कूल भवन व अस्पताल भवन का निर्माण कराया व लगातार जनसेवा में अग्रणी बने हुए है। आज कालाबजारी व जनता से ज्यादा पैसे लेने की जानकारी पर भी लोगो को राहत देने व्यवस्था बनाकर सही मूल्य पर समान दिलवा रहे है। जिसकी सभी आमजन तारीफ कर रहे हैै।इसको अच्छा कदम बता रहे हैै।




