
सात्विक श्रीवास्तव मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल शेषमिका यादव चुने गए
कवर्धा :नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विदाई समारोह हुआ। विभिन्न मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के बीच सात्विक श्रीवास्तव मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल शेषमिका यादव चुने गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य बीपी गुप्ता एवं अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक आदित्य श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि जीवन में कठिनाइयों से डरे नहीं, उसका डटकर मुकाबला करें। इससे जीवन में निश्चित ही सफलता मिलेगी। वरिष्ठ शिक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन की परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। कक्षा शिक्षिका श्रीमती संजू मिश्रा ने कहा कि बड़ों का सम्मान हमारी संस्कृति है। यह परंपरा बनाए रखने के लिए उन्होंने ग्यारहवीं के छात्रों को बधाई दी।
विभिन्न आयोजन हुए इस दौरान छात्रों ने गुपचुप खाओ, साड़ी पहनो, फुग्गा फुलाओ, मोमबत्ती जलाएं, चूड़ी पहनो, क्विज एवं पजल जैसे कार्यक्रमों का आनंद छात्रों ने लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रेष्ठा श्रीवास्तव एवं मुस्कान गुप्ता ने किया।
कक्षा शिक्षक विजय साव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पी डी देशमुख, श्रीमती अंजलि तिवारी, आरती, अक्षय जैन, विनीत सोनी, सुखचैन साहू, मधु पटेल, विकास नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे।



