कवर्धा : जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने राष्ट्रीय ध्रुमपान और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में जन-जागरूकता के निर्देश दिये है। उन्होंने ध्रुमपान और तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में लोगों को बताने तथा नशापान नहीं करने के लिए सभी स्कूलों, जिला, अनुविभाग एवं खंडस्तरीय सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर, स्लोगन आदि के जरिए जनजागरूकता लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में भी सौ मीटर के दायरे में ध्रुमपान निषेध का तख्ती लगाने के निर्देश दिये। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण के जरिए विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत ध्रुमपान के विद्यापनों एवं उत्पादनों पर रोक लगाने तथा इसका उल्लघंन करने पर दण्ड एवं जुर्माने के प्रावधान की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ कुंदन कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के.गजभिये सभी एसडीएम, डीपीएम सुश्री नीलू धृतलहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation अंतागढ़ टेपकाण्ड : एसआईटी को वीडियो सौंपने के बाद वीडियों को सार्वजनिक करेगे फिरोज सिद्दीकी लोकसभा निर्वाचन 2019 : शहरी मतदाताओं को जागरूक करने कवर्धा में निकाली गई मतदाता जागरूकता साईकिल रैली