देशरायपुर

जनपद सीईओ रूपेश पांडे और लेखापाल ने किया लाखों रुपये का गबन, विकास यात्रा के नाम पर फर्जी बील लगाकर किया पैसो का बंदरबाट

राजनांदगांव ।कबीर क्रांति ःः जिले के जनपद पंचायत डोंगरगांव जनपद में पदस्थ रहे सीईओ रूपेश और लेखापाल आर एल साहू ने जनपद सभापति और सदस्यों के बीना समान्य प्रशासन की बैठक और बीना विश्वास में लिए जनपद की एफडी को तुड़वा कर लाखों रूपये को अपने पर्सनल खाते में डालकर सभी रूपयों को यारा नायरा करने के साथ-साथ स्वस्छ भारत के रूपये को विकास यात्रा सहित पेट्रोल डीजल में 8 लाख खर्चा बताकर लगभग 60 से 70 लाख रूपये का बंदरबाट कर लिया। जिसकी शिकायत जनपद उपाध्यक्ष सहित जनपद सभापति ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से किया। जिस पर मामले को गंभीरता को देखते हुए डोंगरगांव जनपद के लेखापाल आर एल साहू को जिला पंचायत में अटैज करने के आदेश के साथ गबन के मामले के लिए एक जाँच टीम का गठन कर जाँच पर दोषी पाने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है

Spread the love

Related Articles

Back to top button