देशरायपुर

पुलिस बने बाराती, कार में लिखवाया शुभ विवाह, तब कही रंगे हाथ पकड़े गए जुआंरी

 रायपुर।कबीर क्रांति ःः जुआरियों का नेटवर्क तेज होने के कारण पुलिस पहुंचने के पहले ही सूचना मिल जाती थी। इस कारण जुआं पकड़ने में पुलिस को हर बार असफलता हाथ लगती थी। लेकिन इस बार पुलिस ने जुआरियो से बढ़कर नेटवर्क तैयार किया। और पुलिस ने बाराती बनकर छापेमारी करने पहुंचे। बतादें कि राजिम गुंडरदेही गांव के जंगल में  लंबे समय से जुआ का फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही  थी
 मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने खुद इसे पकड़ने की जिम्मेदारी लेते हुए दल-बल के साथ थाना से बाराती बनकर निकले। कार में शुभ विवाह लिखवाया, जुआरी पुलिस की इस रणनीति को समझ नहीं पाए. और धरे गये।

पुलिस जुआ अड्‌डे पर पहुंचकर घेराबंदी की और 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों से 1 लाख 65 हजार रुपए के साथ 52 पत्ती बरामद किया है। इसके अलावा जुआ अड़डे में पुलिस ने 4 बाइक जब्त किया है। पुलिस के अनुसार नामदास कोसरे, लुनेश शर्मा फिंगेश्वर, सियाराम विशवकर्मा जामगांव, विनोद चंद्राकर छुरा, साहिद खान दुतकिया खपरी, चन्द्रिका प्रसाद साहू तुमगांव, रामेश्वर साहू फिंगेश्वर व भीष्म कुमार साहू छुरा निवासी की गिरफ्तार की गई. जुआंरियों के खिलाफ धारा 13 जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में संतोष सिंह थाना प्रभारी फिंगेश्वर, संजय मेरावी क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी प्रमुख रूप से दल-बल के साथ मौजू थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button