देशरायपुर

कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा में कक्षा छठवीं एवं नवमी में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी

कवर्धा, । शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा में कक्षा छठवीं एवं नवमीं में रिक्त सीट पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रवेश हेतु चयन के लिए 21 अप्रैल 2019 को परीक्षा आयोजित की गई थी। शिक्षा परिसर के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग में 28 छात्राओं, अनुसूचित जाति वर्ग से पांच छात्राओं, अन्य पिछड़ा वर्ग से दो छात्राओं का चयन हुआ है। इसी तरह कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग से तीन छात्राओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग से एक छात्रा का चयन किया गया है। दोनो कक्षाओं में प्रवेश हेतु चयन सूची के अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग में रूखमणी मरकाम, मंजुलता, संगीता, निशा धु्रर्वे, रमोतिन, निधि, तारूणी ध्रुर्वे, शशिकला, सुमन ठाकुर, हीमा, इंद्राणी, हिमांशी धु्रर्वे, दिव्या, रेशमा परते, अंकिता मेरावी, निलमती छेदावी, महामाया, रोशनी, चांदनी ध्रुर्वे, अन्नु धु्रर्वे, शिवरानी परस्ते, यामीनी, सावित्री ध्रुर्वे, किरण राज, मनीशा परते, रोशनी, निर्मला पंद्राम और निधि पोरते शामिल है। अनुसूचित जाति वर्ग में योगिता गंधर्व, पुष्पा सोनवानी, तनीशा, लवली टंडन और धनेश्वरी टंडन और अन्य पिछड़ा वर्ग में प्रमिता पटेल तथा हसिनी साहू का नाम शामिल है। कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग में इंदकुंवर, तृप्ति ध्रुर्वे एवं अनुराधा और अनुसूचित जाति वर्ग में मनीषा पातरे का नाम शामिल है।
कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग में गौरी, दामिनी छेदावी, सृष्टि, सकुन मरावी, गायत्री मरकाम, वंदना पुसाम, उर्मिला, दीपांजली धु्रर्वे, चित्ररेखा, लक्ष्मी, नम्रता धु्रर्वे, राधा, सत्या, हिमांशी एवं यशु मंडावी शामिल है। अनुसूचित जाति वर्ग में धनेश्वरी, नेहा कुर्रे, खुशबू मोहले एवं भूमिका डिंडोर और अन्य पिछड़ा वर्ग में किलेश्वरी, रोशनी पटेल, नीतू पटेल एवं किरण का नाम शामिल है। कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग में नीलम मरकाम, कुंती मेरावी एवं भुनेश्वरी और अनुसूचित जाति वर्ग में संजना, अकांक्षा छेदावी का नाम शामिल है। चयन सूची शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव कवर्धा के सूचना पटल में देखा जा सकता है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button