कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व, आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीरधाम पुलिस को मिला नया नेतृत्व, आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा, 29 जुलाई। जिला कबीरधाम को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार यादव ने आज जिला पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव, श्री आशीष शुक्ला, एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह, एसडीओपी बोडला श्री अखिलेश कौशिक सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, थाना सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल तथा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान श्री यादव ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता का विश्वास सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखते रहिए… सच के साथ। रिपोर्ट : डी.एन. योगी



