जिले में अब तक 2400 क्विंटल से अधिक पैरा, दान के रूप में मिला

कवर्धा, जिले के गौठानों में ग्रामीण बढ़-चढ़कर पैरादान कर रहें है। गांव गांव में लोगों ने पैरादान कर पशुधन के लिए चारा उपलब्ध कराने के उदेश्य से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। सुराजी गांव योजना अंतर्गत बनाये गये गौठानों से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों का झुकाव गौठान की तरफ है तथा वे गौठान को अपने गांव की सम्पत्ति मान रहें है। गौठान में पशुधन के लिए सभी सुविधाओं उपलब्ध है। जिसमें मुख्य रूप से छाया, पानी, चारा, चिकित्सा व्यवस्था आदि। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि कबीरधाम जिले में दो चरणों पर गौठान का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिले के 74 गांव में गौठान का निर्माण कर ग्रामीणों को सौप दिया गया है। इसीतरह दूसरे चरण में जिले के 149 गौठान का निर्माण प्रक्रियाधिन है। गौठान में साल भर चारे की व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए ग्रामीण अपने खेत एवं घरों के पैरा गौठान को दान स्वरूप दे रहे है।
जिला पंचायत के सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने आगे बताया कि जिले के गौठानों के लिए अब तक 2400 क्विंटल से अधिक पैरा का संग्रहण कर लिया गया है। ग्राम कोयलारी के ग्रामीणों ने 165 क्विंटल, तिवारी नवागांव में 105 क्विंटल, ग्राम पर्थरा आंछी में 120 क्विंटल, मथानीकला, पालीगुड़ा, छिन्दीडीह में 75 बिरेन्द्र नगर में 90 क्विंटल एवं तालपूर इरिकमसा में 85 क्विंटल से तथा अन्य गांव में इसीतरह ग्रामीणो ने बढ़-चढ़कर पैरादान किया है। ग्रामीणों का गौठान से जुड़ाव का ही नतीजा है कि मैदानी क्षेत्र से लेकर जंगल क्षेत्र के ग्रामीण भी पैरादान कर रहें है। गौठान में उपलब्ध गोबरों से विभिन्न आंतरिक गतिविधियां कर आर्थिक लाभ ग्रामीणों को हो रहा है। बहुत सी महिला स्व.सहायता समूह के साथ कृषि विभाग पशुपालन विभाग एवं उघानिकी विभाग के मैदानी अमलें ग्रामीणों को सुराजी गांव योजना की उपयोगिता बता रहें है जिसका असर अब दिखने लगा है। अपनी स्वेक्षा से जितना हो सकें पैरादान कर ग्रामीणों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। क्योंकि पशुधन को गौठान में चारा सहज रूप से उपलब्ध हो यह उनका भी सपना है। ज्ञात हो कि गौठान निर्माण के साथ चारागाह विकास भी किया जा रहा ह, जिसमें नेपियर, एम.पी.चेरी जैसे पौष्टिक आहार लगाये गये है जो पशुधन के लिए बहुत उपयोगी होने के साथ-साथ दुध उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद्गार सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि गौठान विकास में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसका परिणाम ही है की जहां पहले लोग अपने खलिहानों में पैरा का संग्रहण करते थे वे अब सीधे अपने खेतों से पैरा निकालकर सार्वजनिक हित के लिए गौठान समितियों में दे रहे है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़