कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट प्लेटफॉर्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन 9 से 19 सितम्बर तक

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

प्लेटफॉर्म वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन 9 से 19 सितम्बर तक

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत प्लेटफॉर्म वर्कर्स जैसे जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकीट, इंस्टामार्ट, उबेर, ओला, रैपिडो, फ्लिपकार्ट, अमेज़न एवं अन्य प्लेटफॉर्म आधारित डिलीवरी पर्सन को ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत कर पहचान पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत 09 सितम्बर से 19 सितम्बर 2025 तक निर्धारित अवधि में कार्यालयीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो वर्कर्स का पंजीयन कराएंगे। संबंधित संस्थान में कार्यरत सभी वर्कर्स को सूचित किया जाता है कि वे आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन अवश्य कराएं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button