कवर्धा

*भोरमदेव से शिवभक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक भावना बोहरा ने किया UNA Music के पहले भक्ति गीत का विमोचन* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

*भोरमदेव से शिवभक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक भावना बोहरा ने किया UNA Music के पहले भक्ति गीत का विमोचन*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा/भोरमदेव। आज भोरमदेव मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक भावना बोहरा ने UNA MEDIA NETWORK के म्यूजिक चैनल के प्रथम भक्ति गीत “चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” का विमोचन एवं पोस्टर रिलीज किया।

यह गीत UNA Music चैनल पर उपलब्ध है और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा को समर्पित है। गीत का उद्देश्य नारी शक्ति, शिवभक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

गीत में अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर भोरमदेव महादेव तक की कांवड़ यात्रा का अत्यंत भावपूर्ण चित्रण किया गया है। यात्रा के दौरान आने वाली कठिन राह, संघर्ष, आस्था, संकल्प और भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा को संगीत और शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

,,चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” केवल एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि महिला शक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और सनातन परंपरा के प्रति समर्पण का संदेश भी देता है। यह गीत उन सभी शिवभक्तों को प्रेरित करता है जो कठिन परिस्थितियों के बीच भी अपनी आस्था और संकल्प को बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रा पूर्ण करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने गीत की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला प्रयास बताया।

“चल पड़ी मैं कांवड़ लेकर” अब UNA Music चैनल पर दर्शकों और शिवभक्तों के लिए उपलब्ध है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button